March 20, 2026

भाजपा कटघोरा मंडल ने किया मुख्यमंत्री का पुतलादहन

कोरबा 19 मार्च। भाजपा कटघोरा मण्डल ने आज मुख्यमंत्री का पुतलादहन किया, क्योंकि आज छत्तीसगढ़ प्रदेश में कुशासन है अपराध बढ़ गए हैं और शांति का टापू कहा जाने वाला प्रदेश अशांत हो गया है। मुख्यमंत्री के क्षेत्र में दो जघन्य हत्याकांड के विरोध में आज भाजपा प्रदेश नेतृत्व के आह्वाहन पर कटघोरा मण्डल द्वारा पुतला दहन प्रदेश के अन्य मंडलो की भांति किया गया। शहीद वीर नरायण चौक पर प्रदेश के मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया गया।

प्रदेश की कांग्रेस सरकार के दौरान प्रदेश में कुशासन और अपराध का गढ़ बन गया है। प्रदेश का एक भी ऐसा कोना नही बचा जहाँ पर हत्या अपहरण, लूट, बलात्कार की घटना नहीं हो रही हो। समाज का हर वर्ग आज पीड़ित है। अपराधियो के हौसले इतने बढ़ गए हैं कि मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र के खुदमुडा में 4 लोगो की हत्या होती है। उसके बाद पुनरू मुख्यमंत्री के विधानसभा में बठेना गाँव ने एक ही परिवार के 5 लोगो की संदिग्ध अवस्था मे हत्या हो जाती है और पूरा शासन उसे बिना जाँच के आत्महत्या बताने पर लग जाता है।

मुख्यमंत्री के पुतला दहन कार्यक्रम में राज कुमार अग्रवाल पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा संतोष देवांगन जिला महामंत्री भाजपा कोरबा, संजय शर्मा जिला मंत्री भाजपा कोरबा पवन अग्रवाल, राजेन्द्र टंडन, अभिषेक गर्ग एमनोज नायडू, समजीत सिंह, उत्तम रंधावा, जय गर्ग,टीकम राजपाल, रवि साहू, टेक चंद अग्रवाल, उमा शुक्ला, अशोक, पवन जायसवाल, बहोरन सिंह, हरवंश पनेशर, सचिन जायसवाल, पंकज, नवीन गोयल ,अनुराग दुहलानी, मनोज के अलावा और भी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word