अवैध वसूली से परेशान छोटे-बड़े वाहन मालिक

न्यूज एक्शन। (Editor)प्रदेश में इन दिनों अवैध वसूली का काम जोरो पर चल रहा है। गृहमंत्री के खास हिदायत के बाद भी अवैध वसूली करने वाले अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे है। अवैध वसूली की मार छोटे बड़े सभी वाहन मालिकों पर पड़ रही है। खास बात यह है कि जिन वाहनों के कागजात और दस्तावेज पूर्ण है। उन्हें भी जांच के नाम पर परेशान किया जा रहा है। इस अवैध उगाही के कारण खासकर ट्रांसपोर्टर सबसे ज्यादा परेशान है। जगह-जगह चेकिंग प्वाइंट बनाकर उनसे अवैध वसूली की जा रही है। बरसात में वैसे भी ट्रांसपोर्टरों का ध्ंाधा मंदा पड़ जाता है। इस मंदी में अगर अवैध उगाही होने लगे तो गरीबी में आटा गिला जैसी बात हो जाती है। सत्ता परिवर्तन के बाद लग रहा था कि अफसरशाही पर अंकुश लगेगा। लेकिन अफसरशाही पर अंकुश तो नहीं लगा उल्टे अवैध वसूली जरूर बढ़ गई है। अवैध वसूली में लगे लोग कहते है कि ऊपर के आदेश से वसूली की जा रही है। उनके पास ही वसूली पहुंच रही है। ऐसे में लोगों को समझ नहीं आ रहा है कि आखिर यह ऊपर है कहां? वसूली की राशि आखिर किसके जेब में जा रही है यह बड़ा सवाल है।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word