March 21, 2026

उत्पाती हाथी फिर पहुंचा कुदमुरा क्षेत्र, ग्रामीणों में दहशत

कोरबा 10 अप्रैल। जिले के वनमंडल कोरबा के पसरखेत, करतला, कुदमुरा एवं कोरबा रेंज के अलावा धरमजयगढ़ क्षेत्र के छाल में उत्पात मचाकर ग्रामीणों एवं वन विभाग के नाको में दम कर देने वाला उत्पाती हाथी प्रथम एक बार फिर जिले में प्रवेश कर गया है। इस हाथी को आज सुबह कुदमुरा जंगल के कक्ष क्र.1140 में विचरण करते हुए देखा गया और इसकी सूचना वन विभाग को दी गई।

इससे पहले हाथी ने शुक्रवार की रात कुदमुरा क्षेत्र में पहुंचते ही उत्पात मचाना शुरू कर दिया। इस दौरान हाथी ने 4 ग्रामीणों के खेतों में लगे धान की रवि फसल को पूरी तरह चौपट कर दिया। उत्पाती हाथी के यहां पहुंंचने तथा उत्पात मचाये जाने से क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया है। उत्पाती हाथी के कुदमुरा क्षेत्र में प्रवेश करने की सूचना मिलते ही वन विभाग का अमला सतर्क हो गया है और क्षेत्र मेंं मुनादी कराने के साथ ही इसकी निगरानी में जुट गया है। ज्ञात रहे हाथी ने पिछले वर्ष काफी उत्पात मचाया था। और बेकाबू हो गया था। हाथी को बेकाबू होता देख वन विभाग ने इसे ट्रेक्यूलाईज कर इसके गले में रेडियो कॉलर लगाया था। रेडियो कॉलर लगाये जाने के बाद काफी दिनोंं तक यह कुदमुरा एवं धरमजयगढ़ डयूजन के जंगलों में विचरण करता रहा। बाद में एकाएक कहीं चला गया था। प्रथम का लोकेशन पता नहीं चल रहा था। तीन दिनों पूर्व इसे धरमजयगढ़ व कुदमुरा की सीमा पर देखा गया।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word