March 24, 2026

सुशील चंद्रा होंगे अगले मुख्य निर्वाचन आयुक्त 13 को सेवानिवृत्त हो रहे हैं सुनील अरोड़ा

नईदिल्ली 12 अप्रैल। चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा देश के अगले मुख्य चुनाव आयुक्त होंगे। सूत्रों ने बताया कि निर्वाचन आयोग में सबसे वरिष्ठ आयुक्त को मुख्य निर्वाचन आयुक्त बनाए जाने की परंपरा है। उन्होंने बताया कि सरकार ने चुनाव आयोग के शीर्ष पद के लिए सुशील चंद्रा के नाम को हरी झंडी दे दी है। उन्हें मुख्य निर्वाचन आयुक्त बनाए जाने का आदेश किसी भी समय जारी किया जा सकता है।

उल्लेखनीय है कि चंद्रा को संसदीय चुनाव से पूर्व 14 फरवरीए 2019 को चुनाव आयुक्त बनाया गया था। वह 13 अप्रैल को नया पदभार ग्रहण करेंगेए क्योंकि मौजूदा मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुनील अरोड़ा उसी दिन सेवानिवृत्त हो रहे हैं। सुशील चंद्रा इस पद पर 14 मईए 2022 तक रहेंगे। चुनाव आयोग में आने से पहले वह केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड के चेयरमैन थे।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word