October 2, 2024

ओड़िशा विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी अजीत मंगराज नहीं रहे, चुनाव किया गया स्थगित

उप चुनाव किया गया स्थगित

भुवनेश्वर, 14 अप्रैल। ओडिशा की पिपिली विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव की तैयारी चल रही थी। 17 अप्रैल को यहां वोटिंग होनी थी, इससे पहले इस विधानसभा से चुनाव मैदान में उतरे कांग्रेस प्रत्याशी अजीत मंगराज की मौत हो गई। बीते शनिवार को ही उन्होंने कोरोना से संक्रमित होने की जानकारी दी थी।

अजीत मंगराज की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्होंने अपने कोरोना टेस्ट कराया था। कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद वे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती हो गए। बताया गया है कि वहां भी उनकी हालत दिन व दिन बिगड़ती चली गई।

ओड़िशा में पिपिली विधानसभा क्षेत्र में 17 अप्रैल को होने वाले उपचुनाव से तीन दिन पहले बुधवार को कांग्रेस प्रत्याशी अजीत मंगराज का यहां एक निजी अस्पताल में निधन हो गया।

परिवार के सूत्रों ने यह जानकारी दी। मंगराज (53) को पिछले सप्ताह चुनाव प्रचार के दौरान बीमार पडने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्होंने शनिवार को कोविड-19 से संक्रमित होने की सूचना दी थी।

राज्यपाल गणेशी लाल, मुख्यमंत्री नवीन पटनायक, केंद्रीय मंत्री धमेंद्र प्रधान और वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने उनके निधन पर शोक प्रकट किया। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी एस के लोहानी ने पुरी के जिला चुनाव अधिकारी से मंगराज की मृत्यु पर रिपोर्ट मांगी है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उप चुनाव के वास्ते चल रहा चुनाव प्रचार भी बुधवार को ही थम गया जबकि उसका आखिरी दिन गुरुवार था। चुनाव आयोग ने इसकी सूचना के बाद उप चुनाव को स्थगित कर दिया है।

Spread the word