March 25, 2026

दूरस्थ गांव तक बिजली पहुंचाने लाइन का किया जाएगा विस्तारः दत्तात्रेय तेलंग

कोरबा 30 जून। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर ट्रांसमिशन पारेषण कंपनी का संचालक एवं प्रबंध निदेशक का पदभार संभालने के बाद संजय दत्तात्रेय तेलंग ने कहा कि छत्तीसगढ़ पावर हब आफ इंडिया के नाम से जाना जाता है, यहां भरपूर बिजली उपलब्ध है। सुदूर वनाचंल और ग्रामीण अंचल तक गुणवत्ता पूर्ण बिजली की आपूर्ति हो सके, इसके लिए लाइन का विस्तार उन्नात करने प्रयास किया जाएगा।

राज्य शासन के ऊर्जा विभाग ने एक आदेश जारी कर ट्रांसमिशन कंपनी में कार्यपालक निदेशक, भंडार एवं क्रय के पद पर सेवारत संजय दत्तात्रेय तेलंग को कंपनी का एमडी नियुक्त किया। इस पद पर पहले अशोक कुमार अपनी सेवाएं दे रहे थे। नियुक्ति आदेश मिलने के पश्चात तेलंग ने कंपनी मुख्यालय में कार्यभार भी ग्रहण कर लिया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने जो जिम्मेदारी दी गई है उसका निर्वहन छत्तीसगढ़ के विद्युत विकास के लिए पूरी निष्ठा से करेंगे। उन्होंने राज्य शासन की रीति-नीति के अनुसार जनहित में कार्य करना अपनी पहली प्राथमिकता बताई। नवनियुक्त प्रबंध निदेशक संजय तेलंग को पदभार ग्रहण करने के उपरांत पावर कंपनीज के वरिष्ठ अधिकारियों-कर्मचारियों ने मुलाकात किया। तेलंग को 38 वर्षों से अधिक का अनुभव विद्युत विषयक कार्यों का है उन्होंने मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के पावर डिस्ट्रीब्यूशन व ट्रांसमिशन के क्षेत्र में अपनी कार्य दक्षता को प्रदर्शित किया है। रायपुर मुख्यालय में पदस्थ रहते हुए रिस्ट्रक्चरिंग एक्सीलरेटेड पावर डेवलपमेंट एंड रिफार्म प्रोग्राम संबंधी कार्यों का निष्पादन सफलतापूर्वक किया है। बिलासपुर में सेवारत रहने के दौरान एटीएंडसी लास में कमी करने, न्यूनतम व्यय पर पावर ट्रांसफार्मर का सुधार जैसे तकनीकी कार्य कुशलता को प्रदर्शित किया है। तेलंग ने वर्ष 1983 से विद्युत के क्षेत्र में अपनी सेवा यात्रा आरंभ की थी। अपनी सफलता का मूल मंत्र क्वालिटी कंट्रोल यथा समय कार्य निष्पादन और दृढ़ संकल्प के साथ कर्तव्य निष्ठा को मानते हैं।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word