March 20, 2026

आईजी बिलासपुर ने बालको थाना का किया औचक निरीक्षण, उत्तम थाना का दिया दर्जा

कोरबा 10 जुलाई। बिलासपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक श्री रतनलाल डांगी ने दो दिवसीय कोरबा प्रवास के पहले दिन बालको और सिटी कोतवाली कोरबा थाना का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान बालको टी आई राकेश मिश्रा और नगर कोतवाल विवेक शर्मा को शाबाशी दी। निरीक्षण के बाद आई. जी. ने एस. पी. कार्यालय में बैठक ली। उन्होंने निरीक्षण के दौरान बालको थाना परिसर की साफ सफाई को देखकर थाना को उत्तम थाने का दर्जा दिया।

कोरबा पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के साथ बैठक लेते हुए आई. जी. श्री रतनलाल डांगी ने पहले सभी थाना/ चौकी प्रभारियों का परिचय लिया। इस दौरान उन्होंने शहर की पुलिसिंग को चुस्त करने के साथ ही थानेदारों को गंभीरता से काम करने के निर्देश दिए। आई. जी. ने थाना प्रभारियों के साथ ही उनके स्टाफ को थाना आने वाले फरियादियों के साथ अच्छा व्यवहार करने व उनकी शिकायतों को दूर करने का निर्देश दिया।

निरीक्षण के दौरान बालको थाना के साफ सफाई और रिकार्ड मेंटेनेंस को लेकर आई जी श्री रतनलाल डांगी ने थाना प्रभारी राकेश मिश्रा की तारीफ की ।आई जी ने बालको थाना परिसर को उत्तम थाना का दर्जा देते हुए स्टाफ की भी सराहना की। उन्होंने बालको थाना में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक जितेंद्र यादव, प्रधान आरक्षक मनोज तिवारी, आरक्षक राम रतन टंडन, आरक्षक अनिल कर्ष, आरक्षक गौरव चंद्रा, चंद्र प्रकाश रात्रे, संजीव कुमार एवं कुलदीप तिवारी के कार्य पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए इनाम देने की घोषणा की है।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word