March 20, 2026

एकलव्य विद्यालय चयन परीक्षा परिणाम : दावा आपत्ति निराकरण पश्चात प्राप्तांक जारी

कोरबा 24 जुलाई 2021। जिले में संचालित एकलव्य आवासीय विद्यालयों में अनुसूचित जनजाति विद्यार्थियों के कक्षा छठवीं में प्रवेश के लिए 15 जुलाई को चयन परीक्षा का आयोजन किया गया था। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कोरबा ने बताया कि परीक्षा पश्चात उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया। मूल्यांकन के पश्चात चयन परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया था। परीक्षा परिणाम के संबंध में अभ्यर्थियों से 22 जुलाई 2021 तक दावा आपत्ति आमंत्रित किया गया था। 23 जुलाई को दावा आपत्ति के निराकरण पश्चात अभ्यर्थियों के प्राप्तांक जारी कर दिए गए हैं। चयन परीक्षा में प्राप्तांक सूची का अवलोकन कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कोरबा के सूचना पटल में किया जा सकता है।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word