October 5, 2024

मुंगेली: 13 लाख की फर्जी नाली निर्माण में नपा अध्यक्ष सहित 6 के खिलाफ FIR दर्ज

शुभांशु शुक्ला

मुंगेली 26 जुलाई। छत्तीसगढ़ के मुंगेली नगर पालिका के परमहंस वार्ड में नाली घोटाले मामले में कलेक्टर अजीत वसन्त के निर्देश पर नगर पालिका अध्यक्ष सहित 6लोगों के खिलाफ सिटी कोतवाली पुलिस ने FIR दर्ज की है।

आधिकारिक जनाकारी के अनुसार कलेक्टर अजित वसन्त ने नगरपालिका अध्यक्ष सन्तुलाल सोनकर, तत्कालीन सीएमओ विकास पाटले, तत्कालीन उप अभियंता जोयस तिग्गा, तत्कालीन सहायक राजस्व निरीक्षक सियाराम साहू, लेखापाल आनंद निषाद और सोफिया कंट्रक्शन अकलतरा समेत 6 के खिलाफ वर्तमान सीएमओ मनीष वारे को एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए थे। जिस पर आज नगरपालिका CMO मनीष वारे ने सिटी कोतवाली पहुच कर उक्त 6 लोगो के खिलाफ धारा 420, 34 के तहत FIR दर्ज कराया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर लेने की पुष्टि की है।

ये था पूरा मामला-

मुंगेली नगर पालिका के परमहंस वार्ड में 17 लाख की लागत से नाली निर्माण किया जाना था। लेकिन नाली निर्माण किये बगैर ही ठेकेदार को 13 लाख रुपयों का भुगतान कर दिया गया। मामला मीडिया में आने के बाद इसकी शिकायत कलेक्टर से की गई थी। इसके बाद कलेक्टर ने SDM की अध्यक्षता में जांच टीम गठित कर जांच के लिए कहा। जांच में नाली नही बनाया जाना पाया गया और 13 लाख रुपये का भुगतान कर दिया गया था। जांच में सभी सम्बन्धितों के जवाब असंतोषप्रद और विरोधाभासी पाये गये। इसके बाद कलेक्टर द्वारा सभी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिये गए थे।

किये गए निलंबित
नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ. डहरिया ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नगर पालिका परिषद मुंगेली के तत्कालीन CMO, उप अभियंता, लेखापाल, सहायक राजस्व निरीक्षक सहित इस प्रकरण में शामिल सभी के विरूद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिए। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा सभी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

Spread the word