March 20, 2026

सुधार के दौरान बिजली कर्मी को लगी करेंट

कोरबा 27 जुलाई। सीएसईबी वितरण कंपनी के पाड़ीमार जोन के अंतर्गत डॉ. राजेन्द्र नगर फेस-2 में आज सुबह एक बिजली कर्मी करंट से झुलस गया। यहां पर सुधार कार्य के दौरान घटना हुई। उसे सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है।

सूचनाओं के अनुसार इस इलाके में तकनीकी कारणों से आपूर्ति बाधित हो गई थी। लोगों ने इस बारे में फ्यूज कॉल सेंटर को शिकायत की थी। जिसके बाद सुधार कार्य के लिए टीम यहां भेजी गई। काम के दौरान कर्मचारी को तब करंट लग गया, जब वह खंभे को ठीक करने के बाद नीचे उतर रहा था। लाईन को समय से पहले चार्ज कर देने के कारण यह घटना हुई। पीड़ित कर्मी के छटपटाने से अन्य सहयोगी और आसपास के लोगों को समझते देर नहीं लगी की माजर क्या है। यहां से आनन-फानन में उसे सरकारी अस्पताल के लिए रवाना किया गया है।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word