March 25, 2026

दुष्कर्म का आरोपी जेल दाखिल

कोरबा 10 अगस्त। बिहार के भागलपुर में पाली पुलिस ने दबिश देने के साथ मो.इम्तियाज 28 वर्ष पिता मो.शम्बर को गिरफ्तार कर लिया। उस पर दुष्कर्म का आरोप है। घटना को अंजाम देने के बाद वह बिहार भाग गया था।

कोरबा जिले की पाली पुलिस की एक टीम भागलपुर जिले के साकुंड गई हुई थी। पुलिस को आरोपी के बारे में यहां का लोकेशन मिला था। 14 जून को एक पीड़िता के द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई थी कि इम्तियाज ने उसके साथ दुष्कर्म किया। गर्भवती की शिकायत पर पुलिस ने 376 के अलावा 417-3 एससी-एसटी एक्ट के अंतर्गत मामला पंजीबद्ध किया। एसपी ने पाली टीआई पौरूष पुर्रे को गिरफ्तारी के लिए निर्देश दिए थे। टीआई ने एसआई इंद्रनाथ नायक और अन्य के साथ भागलपुर का रूख किया। आरोपी को उसके ठिकाने से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने दुष्कर्म करने की बात स्वीकार की। न्यायिक हिरासत में लेने के साथ आरोपी को जेल भेज दिया गया।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word