March 23, 2026

प्रसव के 20 दिनों बाद नवविवाहिता की मौत

कोरबा 11 अगस्त। कुसमुंडा थाना अंतर्गत प्रेमनगर निवासी एक नवविवाहिता की कल देर शाम उपचार के दौरान मौत हो गई। 20 दिन पूर्व उसने एक बच्चे को जन्म दिया, जो पूरी तरह सुरक्षित है। मृतका की पालक उसकी मां को पुलिस ने आवश्यक सूचना दे दी है।

कुसमुंडा थाना अंतर्गत प्रेमनगर निवासी आकाश सिंह उम्र 24 नामक युवक की शादी मुस्कान सिंह उम्र 22 नामक युवती से हुई थी। विगत 21 जुलाई को मुस्कान सिंह ने एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया, जो पूरी तरह सुरक्षित है। इसी दौरान मुस्कान की हालत काफी बिगड़ गई। जिसे उपचार के लिए कल अपरान्ह इंदिरागांधी शासकीय जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जाता है कि कल शाम 07 बजे भर्ती कराये जाने के बाद उक्त नवविवाहिता का उपचारी जारी था। इसी दौरान सुबह 11 बजे उसकी मौत हो गई। अस्पताल के वार्ड ब्वाय द्वारा सूचना दिये जाने पर अस्पताल चौकी पुलिस ने मर्ग कायम कर मृतका की मां जो इन दिनों पाली थाना अंतर्गत बांधाखार में निवासरत है, उसे बयान दर्ज कराये जाने के तारतम्य में अस्पताल चौकी पुलिस ने नोटिस दे दी है। अस्पताल चौकी पुलिस द्वारा इस मामले में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word