September 19, 2024

मतांतरण को लेकर भाजयुवा मोर्चा ने पदयात्रा निकाले, चलाया जनजागरूकता अभियान

कोरबा 14 अगस्त। प्रदेश में चल रहे मतांतरण को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा ने पदयात्रा निकालते हुए जनजागरूकता अभियान चलाया। पदयात्रा समापन उपरांत आयोजित सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि राज्य में मतातंरण जोरों से चल रहा है और सरकार कुछ नहीं कर रही। युवा मोर्चा ने हेल्पलाईन नंबर जारी किया है ताकि ऐसी जानकारी मिलने पर सूचना दी जा सके और समय पर मतातंरण रोका जा सके।

भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति के आव्हान पर भाजयुमो जिला के कार्यकर्ता पुराना बस स्टैंड में एकत्रित हुए और दोपहर दो बजे से पदयात्रा निकाली। हाथ में बैनर पोस्टर के साथ मतातंरण के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पदयात्रा मुख्यमार्ग, पावर हाउस मार्ग होते हुए टीपी नगर स्थित चौक पहुंची और यहां सभा के रुप में परिणित हो गई। सभा को भाजपा जिलाध्यक्ष डा राजीव सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विकास महतो, भाजयुमो जिलाध्यक्ष पंकज सोनी व पवन गर्ग ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। वक्ताओं ने कहा कि मतांतरण का मामला यदि भी सामने आता है, तो प्रमुखता से विरोध दर्ज कराया जाए। उन्होंने कहा कि पार्टी ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया हैए इसे जन जन तक पहुंचाएं, ताकि मतांतरण होने पर आम लोग इस नंबर पर जानकारी प्रदान कर सकें तथा समय पर प्रशासन के साथ जाकर मतांतरण पर रोक लगाया जा सके। इसके साथ ही वक्ताओं ने आमलोगों के मध्य जागरूकता अभियान चलाते हुए मतांतरण के संबंध में जानकारी प्रदान करें। इस दौरान युवा मोर्चा के सभी मंडल के अध्यक्षए महामंत्री समेत अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता काफी संख्या में उपस्थित रहे।

Spread the word