March 23, 2026

फरार दुष्कर्म आरोपी की तलाश

कोरबा 24 अगस्त। लगभग 4 वर्ष तक लिव इन रिलेशनशिप में रहने के बाद आपसी रिश्ते को दरकिनार कर विगत मई माह से फरार होने वाले आरोपी के विरूद्ध उसकी प्रेमिका द्वारा अनाचार का मामला दर्ज कराए जाने पर सीएसईबी चौकी पुलिस ने उसकी सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार बलौदा थाना जिला जांजगीर के ग्राम तरदा निवासी युवक संजय पटेल उम्र 25 तथा पंपहाउस झोपड़ीपारा निवासी प्रमिला चौहान उम्र 30 विगत 4 वर्षों से लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। युवक ने उक्त महिला को शादी करने का प्रलोभन देकर इस दौरान उसका शारीरिक शोषण करता रहा। अंततः शादी ना करके वह विगत मई माह में उसे छोड़कर गायब हो गया। जिसके कारण पीड़िता ने 19 मई को उसके विरूद्ध गुम इंसान की रिपोर्ट दर्ज करा दी। आरोपी के फरार होने के कारण उसके नहीं मिलने पर सीएसईबी चौकी पुलिस ने कल उसके विरूद्ध धारा 376 भादवि के तहत अनाचार का अपराध पंजीबद्ध कर उसकी सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी है।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word