August 20, 2024

श्री सप्त देव सीतामढ़ी व राधा कृष्ण मंदिर में मनाया गया कृष्ण जन्मोत्सव

कोरबा 31 अगस्त। जिले के प्रमुख श्री सप्त देव मंदिर व राधाकृष्ण मंदिर गेवरा में कृष्ण जन्माष्टमी का आयोजन किया गया। सुबह पूजा.अभिषेक किया गया। जन्मोत्सव की आतिशबाजी की गई। नन्हें बाल गोपालों की जीवंत झांकी निकाली गई।

श्री सप्त देव मंदिर में झांकी देखने लोगों की भीड़ लगी रही। मंदिरों में रात 12 बजे श्रीकृष्ण के जन्म के समय भक्तों ने जयकारा लगाई। प्रसाद वितरण किया गया। इसके बाद सभी ने एक दूसरे को जन्मोत्सव की बधाई दी। हालांकि इस बार कोरोना संक्रमण की वजह से अन्य सालों की अपेक्षा आयोजन प्रभावित रही। इसके बाद भी लोगों ने अपने घरों में रहकर जन्माष्टमी मनाई। पुरानी बस्ती स्थित रानी रोड से आदिले चौक तक जगह जगह दही हांडी बांधी गई थी। वार्ड के लोगों ने संयुक्त से रूप आयोजन कर जन्माष्टमी मनाई। दही हांडी फोड़ने के लिए रैली के शक्ल में टोली निकली। रैली के साथ निकाली गई।

कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर राम मंदिर में महिलाओं के लिए मटका फोड़ कार्यक्रम आयोजित किया गया। पार्षद लोकेश चौहान व भाजपा महिला मोर्चा के मार्गदर्शन में हुआ। इस कार्यक्रम में विजेता महिलाओं में सुषमा राठौर, सुशीला तिवारी, मनीष गोस्वामी, आसी गोस्वामी, कमला कैवर्त, रूखमणी चंद्रा, ममता यादव रहे। सभी को पार्षद चौहान ने सम्मानित किया। इसमें दो बच्चियां राधा रानी की वेशभूषा में कार्यक्रम में शामिल हुई थी। इन्हे भी सम्मानित किया गया।

Spread the word