February 25, 2026

तालिबान ने दिया पाकिस्तान को बड़ा झटका, भारत से चाहता है अच्छा सम्बन्ध

नई दिल्ली 2 सितम्बर। अफगानिस्तान में तालिबानी राज के मद्देनजर खुश हो रहे पाकिस्तान को बड़ा झटका लगा है। तालिबान ने साफ तौर पर कहा है कि वह कश्मीर में दखल नहीं देगा। तालिबान ने पाकिस्तान के साथ अपने संबंधों को भी स्पष्ट कर दिया है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार तालिबानी नेता अनस हक्कानी ने कहा कि तालिबान कश्मीर मामले में दखल नहीं देंगे। कश्मीर हमारे अधिकार क्षेत्र का हिस्सा नहीं है और हमारी हस्तक्षेप नीति के खिलाफ है। हम अपनी नीति के खिलाफ कैसे जा सकते हैं? हक्कानी ने कहा कि हम कई बार स्पष्ट कर चुके हैं और फिर कह रहे हैं कि यह एक प्रोपेगेंडा है। उन्होंने कहा कि हम भारत के साथ अच्छे संबंध चाहते हैं। हम नहीं चाहते कि कोई हमारे बारे में गलत सोचे। भारत ने 20 साल तक हमारे दुश्मन की मदद की लेकिन हम सब कुछ भूलकर रिश्ते को आगे बढ़ाने तैयार हैं।

तालिबानी नेता हक्कानी की इन बातों से पाकिस्तान की उम्मीदों पर पानी फिर गया है। उसे उम्मीद रही है कि तालिबान उसे कश्मीर मसले पर समर्थन देगा। लेकिन तालिबान ने साफ कर दिया है कि वह कश्मीर मामले में दखल नहीं देगा और भारत से बेहतर सम्बंध चाहता है।

ranjan photo
Ranjan Prasad

Spread the word