March 25, 2026

कोरबा 6 सितंबर। कच्ची शराब के सात ठिकानों पर पुलिस की औचक दबिश 19 लीटर महुआ शराब जब्त, सात हिरासत में सभी पर आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की है।

कटघोरा जिला पुलिस के द्वारा थाना क्षेत्रों में संचालित अवैध कारोबार के रोकथाम व ऐसे तत्वों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए है। विशेष रूप से थाना इलाको में जुआ, सट्टा, कबाड़, गांजा, खनिज परिवहन व अवैध शराब जैसे मामलो पर त्वरित कार्रवाई करने के स्पष्ट निर्देश प्राप्त हुए थे। उक्त निर्देशो के परिपालन में कटघोरा पुलिस ने प्रभारी नवीन देवांगन की अगुवाई में अवैध शराब के ठिकानों पर दबिश देकर तकरीबन 19 लीटर महुआ शराब लहान, जब्त किया है।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word