February 26, 2026

दो फीडर में फाल्ट आने से कई घंटे बिजली आपूर्ति रही बंद

कोरबा 29 सितंबर। पुराना पावर हाउस सौ मेगावाट संयंत्र परिसर स्थित 132 केवी सबस्टेशन के मानिकपुर लाइटनिंग अरेस्टर व तुलसीनगर फीडर का सिटी बर्स्ट हो गई। इससे आधे शहर की बिजली आपूर्ति बंद हो गई। तकनीकी अमले ने सुधार कार्य शुरू किया और लगभग ढाई घंटे बाद स्थिति सामान्य हो सकी।

सबस्टेशन में लगातार दूसरे दिन भी तकनीकी खराबी आई। पावर ट्रांसफार्मर की खराबी अभी दूर नहीं हो सकी थी कि मंगलवार की शाम सबस्टेशन में लगे तुलसीनगर व मानिकपुर फीडर में खराबी आ गई। बताया जा रहा है कि तुलसीनगर फीडर का सिटी बर्स्ट हो गया। इसके साथ ही तुलसीनगर से जुड़े क्षेत्र टीपी नगर, पावर हाउस, दर्री समेत अन्य स्थानों पर बिजली सप्लाई बंद हो गई। इसी तरह मानिकपुर फीडर का लाइटनिंग अरेस्टर फट गया। इससे एसईसीएल, निहारिका, रविशंकर नगर, महाराणा प्रताप नगर की बिजली आपूर्ति बंद हो गई। खराबी आने की जानकारी मिलते ही तकनीकी अमले ने सुधार कार्य शुरू किया। लगभग दो घंटे बाद मानिकपुर फीडर की स्थिति सामान्य हुई और ढाई घंटे बाद तुलसीनगर फीडर में सुधार कार्य पूरा किया गया। इस दौरान तुलसीनगर के कुछ स्थानों पर दूसरे क्षेत्र से बिजली सप्लाई की गई। सुधार कार्य पूरा होने के बाद शहर में बिजली सामान्य रूप से बहाल हो सकी।

ranjan photo
Ranjan Prasad

Spread the word