March 17, 2026

मुंहबोले देवर ने किया भाभी से दुष्कर्म

कोरबा 7 नवम्बर। बालकोनगर थाने की रजगामार चौकी क्षेत्रांतर्गत एक वन्य ग्राम में कल दोपहर को युवक भाभी बोलकर विवाहिता के घर में घुसकर उसके पति की अनुपस्थिति में आबरू लूटकर फरार हो गया। जिसकी सरगर्मी से तलाश की जा रही है।

जानकारी के अनुसार रजगामार चौकी के वन्य ग्राम में एक 25 वर्षीय विवाहिता घर में कल दोपहर 12 बजे के लगभग अकेली थी। उस दौरान उसका 28 वर्षीय पति खेत में धान फसल देखने गया था। विवाहिता के घर में अकेली होने की जानकारी लगते ही गांव का ही एक 25 वर्षीय युवक भाभी-भाभी कहते हुए उसके घर में घुस गया। जिसके बाद उसने विवाहिता को जान से मारने की धमकी देते हुए उसकी आबरू लूट लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक भाग निकला। जबकि विवाहिता का पति देर से घर लौटा। बताया जाता है कि पति के खेत से लौटने के बाद विवाहिता ने इस घटना की उसे जानकारी दी। जिसके बाद पीड़िता अपने पति के साथ रजगामार पुलिस चौकी पहुंची। जहां उसने अपने साथ घटित घटना की जानकारी चौकी प्रभारी सुरेश जोगी को दी। चौकी पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध धारा 450, 376, 506 के तहत अनाचार का अपराध पंजीबद्ध कर लिया। इसके साथ ही आरोपी को पकड़ने के लिए उसकी सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी गई है। चौकी प्रभारी श्री जोगी ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी के संबंध में मुखबिर से उसके छिपे होने के गंतव्य की पुख्ता जानकारी मिल गई है। जिसके चलते उसकी घेराबंदी कर आज देर शाम तक उसे हिरासत में ले लिया जाएगा। जिसके बाद वैधानिक प्रक्रियाओं को पूर्ण कराने के बाद उसे रिमांड में जेल दाखिल कर दिया जाएगा।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word