March 17, 2026

सब्जी कारोबारी से विवाद करने वाला आरक्षक अटैच

कोरबा 7 नवम्बर। सब्जी मंडी कोरबा में आरक्षक अभिजीत पाण्डेय एवम सब्जी व्यापारियों के मध्य विवाद का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ था । मामला पुलिस अधीक्षक कोरबा भोजराम पटेल के संज्ञान में आने पर नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा को मामले का जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए थे ।

नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा योगेश साहू द्वारा मामले की जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत किया गया । उक्त विवाद में आरक्षक अभिजीत पांडेय की गलती पाए जाने पर पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री भोजराम पटेल द्वारा आरक्षक अभिजीत पांडेय को तत्काल प्रभाव से रक्षित केंद्र कोरबा में सम्बद्ध किया गया है, साथ ही निंदा की सजा से दण्डित किया गया है । पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने स्पष्ट तौर पर कहा है कि आम जनता एवम पुलिस के मध्य मित्रवत सम्बन्ध स्थापित किया जाए । पुलिस की छवि खराब करने वाले अधिकारी कर्मचारियों को बख्शा नही जाएगा। किन्तु प्राप्त शिकायत पर समुचित जांच के उपरान्त ही कार्यवाही किया जाएगा। वही दूसरी ओर फर्जी शिकायत पाए जाने पर पुलिस की छवि धूमिल करने वाले व्यक्तियों पर भी कार्यवाही कठोर कार्यवाही किया जाएगा।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word