October 2, 2024

झेरिया यादव समाज का दिवाली मिलन एवं सम्मान समारोह आयोजित

कोरबा 17 नवंबर। छत्तीसगढ़ झेरिया यादव समाज कोरबा का दीपावली मिलन व सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर महापौर राजकिशोर प्रसाद ने कहा कि यादव समाज कोरबा के विकास में उत्कृष्ट योगदान रहा है। उन्होंने समाज की एकता की प्रशंसा करते हुए समाज को हर संभव मदद करने व सभी को साथ लेकर चलने की बात कहा।

राधाकृष्ण मंदिर यादव भवन शारदा विहार मुडापार कोरबा में जिला झेरिया यादव समाज की आयोजित कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि श्यामसुंदर सोनी सभापति नगर निगम उपस्थित रहे। अध्यक्षता प्रदेश महासचिव सुंदर लाल यादव ने किया। सभापति श्याम सुंदर सोनी ने क्षेत्र में यादव समाज के किए जा रहे योगदान के लिए धन्यवाद देते हुए वार्ड पार्षद होने के नाते जल्द यादव समाज के अधूरे पड़े कार्य करने विशेष रूप से महापौर से निवेदन किया। इस दौरान महापौर व अतिथियों द्वारा समाज के बुजुर्गों मंसाराम यादव, तखत राम यादव, सुखनंदन यादव, नौबत राम यादव के साथ ही खिलाड़ी ल मेधावी छात्रों का सम्मान किया गया। इस दौरान उपस्थित आजीवन सदस्यों को समाज के केंद्रीय पदाधिकारियों द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया। मुख्य अतिथिए विशिष्ट अतिथियों व महासचिव केंद्रीय पदाधिकारियों को शाल श्रीफल और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया। पूर्व अध्यक्ष माखन यादव ने समाज को 21000 रूपये की राशि समाज को समर्पित किया। महापौर द्वारा राधाकृष्ण मंदिर यादव भवन शारदा विहार मुड़ापार में अधुरे पड़े कार्य को पूर्ण कराने के लिए प्रस्ताव तैयार कर प्रस्तुत करने कहा। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथिगण बुधवारसाय यादव पार्षद निगम, हीरालाल यादव, अनीता यादव, हीरालाल यादव पार्षद नगर पालिका छुरी, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष आरडी यादव, प्रदेश सयुक्त सचिव मनोज यादव, प्रदेश कोषाध्यक्ष जीआर यादव केंद्रीय संगठन सचिव अशोक यादव, प्रदेश संरक्षक परदेशीराम यादव, प्रदेश संगठन सचिव राम यादव, जिलाध्यक्ष बिलासपुर दीपक यादव नगर अध्यक्ष बिलासपुर ओंकार यादव लतेलु राम यादव कोषाध्यक्ष, मोहन यादव, जवाहर यादव, राधेश्याम यादव, रामु यादव, प्रीतम यादव रायपुर, जिलाध्यक्ष जांजगीर-चांपा बाबुलाल, अध्यक्ष क्षेत्रीय झेरिया यादव महासभा कोरबा माखन यादव उपस्थित थे। चंद्रमणि यादव ने कार्यक्रम का संचालन व उपाध्यक्ष हीरालाल यादव ने आभार व्यक्त किया।

Spread the word