March 20, 2026

युवा पत्रकार व प्रेस कर्मचारी कल्याण संघ के कोषाध्यक्ष जयमंगल राजवाड़े का सड़क हादसे में मौत

कोरबा 4 दिसंबर। आज शनिवार सुबह हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में युवा पत्रकार और प्रेस कर्मचारी कल्याण संघ कोरबा के कोषाध्यक्ष जयमंगल राजवाड़े सियाराम निवासी लाटा दर्री की दर्दनाक मौत हो गई।

प्रारम्भिक जानकारी के मुताबिक वे अंबिकापुर में शादी समारोह में शामिल होने गए हुए थे और वहां से लौटते वक्त कोरबा जिले के ग्राम बंजारी में विपरीत दिशा से आ रही एक अन्य कार से भिड़ंत की चपेट में आ गए। जयमंगल राजवाड़े की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं दूसरे वाहन में सवार 6 लोगों के घायल होने की खबर है। घटना की जानकारी होते ही प्रेस कर्मियों में शोक की लहर दौड़ पड़ी। काफी मिलनसार और जुझारू जयमंगल राजवाड़े के निधन की खबर ने प्रेस कर्मियों को शोकाकुल कर दिया है। घटना की जानकारी होने उपरांत परिजन और शुभचिंतक घटनास्थल के लिए रवाना हुए हैं।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word