March 17, 2026

अमित सोनी की हत्या, सास और साली गिरफ्तार

कोरबा 14 दिसंबर। रामपुर पुलिस चौकी अंतर्गत खरमोरा अटल आवास निवासी गुंडा बदमाश अमित सोनी की अज्ञात लोगों ने हत्या कर दी। अमित की लाश उसके घर के बाहर अधनंगी हालत में बरामद की गई है। उसके शरीर पर चोट के निशान पाए गए है। घटना की सूचना मिलते ही रामपुर पुलिस मौके पर पहुंच गई। डॉग स्कॉड को भी मौके पर बुलाया गया। सुबह.सुबह हुए हत्या के जघन्य वारदात से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।

अमित सोनी की हत्या का मामला पुलिस ने सुलझा लिया है। वारदात के कुछ ही घंटे के भीतर ही पुलिस आरोपियों तक पहुंच गई है। अमित सोनी को मौत के घाट उतारने वाला कोई नहीं बल्कि उसकी सास और साली है। बताया जा रहा है कि अमित सोनी अपनी साली पर बुरी नजर रखता था। इसी बात से आक्रोशित होकर मां बेटी ने लाठी से मारपीट कर अमित सोनी को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस के डॉग स्कॉर्ड बाघा ने आरोपी के पैरों के निशान से पकड़ लिया। जिसके बाद पुलिस ने मां और बेटी को गिरफ्तार कर लिया।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word