March 20, 2026

भाजपा कोसाबाड़ी मंडल ने मनाई महाराणा प्रताप की पुण्यतिथि

कोरबा 20 जनवरी। महाराणा प्रताप की पुण्य तिथि बुधवार को भारतीय जनता पार्टी कोसाबाड़ी मंडल ने मनाई। मंडल पदाधिकारियों के साथ कार्यकर्ताओं ने बुधवारी स्थित महाराणा प्रताप चौक पर स्थापित प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।

इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ.राजीव सिंह, नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल, ज्योति वर्मा, मंजू सिंह, मनोरमा शर्मा, शिव चंदेल, मंडल अध्यक्ष अजय विश्वकर्मा, सुमन सोनी, राजेश सोनी, चंदन सिंह, राजेश राठौर, रितेश कुमार साहू आदि उपस्थित थे। इस मौके पर मंडल द्वारा पार्टी फंड में माइक्रो डोनेशन का अभियान शुरू किया, जिसमें पार्टी के सदस्य नमो एप के माध्यम से पार्टी फंड में 5 से लेकर एक हजार रुपए तक जमा डोनेट कर सकते हैं।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word