March 21, 2026

कोविड-19 एवं टीबी संक्रमण की कड़ी तोड़ने स्टाफ को दिया गया प्रशिक्षण

कोरबा 25 जनवरी। जिला क्षय रोग अधिकारी के बैठक कक्ष में पिरामल स्वास्थ्य के सहयोग से आश्वासन अभियान हेतु कोविड एवं टीबी के संक्र मण की कड़ी तोड़ने हेतु कम्यूनिटी मोबिलाइजर, पैरामेडिकल स्टाफ का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन संपन्न हुआ।

इस प्रशिक्षण में जिला स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी डा. बी.बी बोडे जिला टीबी अधिकारी डा. जीएस जात्रा, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. कुमार पुष्पेश,नेशनल एवं राज्य टीम के सदस्य वर्चुअल माध्यम से जुड़े रहे। राज्य टीम से पवन दुबे रायपुर द्वारा समस्त सहभागियों को अगामी कार्यक्रम के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई। सभी उपस्थित सहयोगियों को टीबी रोग, इसके लक्षण,जांच तथा उपचार के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी उन्होने बताया कि जांच प्ररिक्षण और लक्षण के हिसाब से टीबी रोग चिन्हित किया जा सकता है। जिससे टीबी रोगी पहचान कर उन्हें उपचार दिला कर इस गंभीर बीमारी से निजात दिला सके। टीबी बीमारी संवेदनशील है इसका समय पर इलाज होने पर व्यक्ति स्वस्थ्य हो जाता है। इस दौरान डा.पुष्पेश द्वारा सभी को कोविड 19 हेतु ग्रामीण स्तर पर बैठकों का आयोजन करके लोगों का टीकाकरण कराने हेतु प्रेरित करने, साथ कोविड के लक्षण होने पर जांच अवश्य कराने एवं मास्क हाथ धोलना एवं सेनेटाईजर का प्रयोग करने के बारे में बताया गया एवं इसके साथ ही क्षय रोग एसीएफ कार्ययोजना,कोविड 19 लक्षण ,जांच टीकाकरण के संबंध में भी जानकारी दी गई। वर्तमान स्थिति को देखते हुये कोरोना के लक्षण दिखाई देने पर कोरोना जांच कराने की समझाईश दी। इस दौरान प्रशिक्षण में पिरामल स्वास्थ्य के जिला कार्यक्रम प्रमुख शैलेन्द्र प्रताप सिंह, जिला टीबी समन्यवक धर्मेन्द्रकुमार सिंह, जिला जनजाति प्रमुख विराग कुमार पाण्डेय एवं अन्य स्टाफ मौजूद रहे।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word