April 7, 2026

हाथियों का दल घूम रहे बनिया में, दंतैल ने रूख किया चोरभट्ठी

कोरबा 5 फरवरी। जिले के कटघोरा वन मंडल के पसान के रेंज के ग्राम बनिया में 32 हाथियों का दल विचरण कर रहा है। वही वन मंडल कोरबा के करतला वन परिक्षेत्र में अचानक पहुंचे दंतैल ने चोरभट्ठी का रूख कर लिया है।

बीति रात दंतैल नोनदरहा जंंगल से आगे बढ़कर चोरभट्ठी पहुंच गया। आज सुबह इसे यहा के जंगल में विचरण करते हुये देखा गया। हाथियों ने अभी कोई नुकसान नही पहुंचाया है। लेकिन उतपात की संभावना को देखते हुये वन विभाग का अमला संतर्क हो गया है। गांवो में मुनादी कराने के साथ ही हाथियों की लगातार निगरानी की जा रही है।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word