March 17, 2026

लायंस क्लब ऑफ कोरबा द्वारा मनाया गया बसंत पंचमी

कोरबा 6 फरवरी। लायंस क्लब ऑफ कोरबा द्वारा बसंत पंचमी के पावन अवसर पर 05 फरवरी 2022 दिन शनिवार को क्लब द्वारा संचालित दोनों विद्यालय क्रमशः लायंस आंग्ल हा.से. स्कूल टी.पी. नगर एवं लायंस आंग्ल हाई स्कूल सीतामढ़ी के विद्यालय प्रांगण में विराजमान विद्या की देवी ज्ञानदायिनी माँ सरस्वती की पूजा अर्चना, आरती एवं समापन हवन करके संपन्न किया गया। पूजन समापन के पश्चात् प्रसाद स्वरुप मिठाई, फल एवं विशेष रुप से भोग वितरण किया गया।

इस अवसर पर एमजेएफ लायन जयप्रकाश अग्रवाल (मल्टीपल काउंसिल चेयरपर्सन, क्लब अध्यक्षा लायन कामायनी दुबे, सचिव लायन मधु पाण्डेय, लायंस स्कूल सीतामढ़ी के चेयरमेन लायन नन्दकिशोर अग्रवाल, लायंस स्कूल टीपी नगर के चेयरमेन एमजेएफ लायन राजकुमार अग्रवाल (श्वेता), लायन मीना सिंह, लायन सत्येन्द्र वासन, लायन राजकुमार अग्रवाल (उत्सव), लायन दर्शन दुआ, लायन दीपक माखीजा, लायन शिवकुमार अग्रवाल (एडव्होकेट), प्राचार्य द्वय श्री जीआर हंस व श्री रमेश शर्मा, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थिगणों की उपस्थिति में संपन्न हुआ।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word