April 7, 2026

मालगाड़ी हुई डि-रेल, लाइन और आसपास में रेल मोमेंट हुई प्रभावित

कोरबा 6 फरवरी। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के कोरबा- चांपा रेल सेक्सन पर आज सुबह मालगाड़ी डि-रेल हो गई। हालांकि इंजन का हिस्सा इससे बाधित हुआ। इसके चलते डाउन लाईन वाले भाग पर रेल परिचालन में बाधाएं खड़ी हो गई। स्थिति को सामान्य करने का भरोसा रेल प्रबंधन ने जताया।

रविवार को सुबह 07 बजे के आसपास यह घटना हुई। जानकारी के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त मालगाड़ी सामान को अनलोड करने के बाद बालको से वापस लौट रही थी। कोरबा स्टेशन के वेस्ट केबिन के करीब पहुंचने के साथ इसका पहला हिस्सा ट्रैक से बाहर हो गया। गनिमत यह रही कि इंजन के डीरेल होने के बावजूद इसके पीछे के वेगन यथा स्थिति में रहे। लेकिन इस घटना के साथ मालगाड़ी की गतिशीलता थम गए। वाकीटाकी सिस्टम से लोको पायलट द्वारा इस बारे में अधिकारियों और स्टेशन मास्टर को अवगत कराया गया। इसके साथ आगे की प्रक्रियाएं की गई और संबंधितों को सूचना दी गई। रेल प्रबंधन ने बताया कि मालगाड़ी के इंजन के पटरी से उतरने के पीछे का कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। इस घटना के कारण संबंधित लाइन और आसपास में रेल मोमेंट प्रभावित हो गया। तकनीकी अमले के जरिये राहत और बचाव कार्य शुरू कराया गया है। जल्द ही स्थिति को सामान्य कर लिया जाएगा। बताया गया कि परोक्ष रूप से रेलवे को काफी नुकसान हुआ है। उच्चाधिकारियों को पूरे मामले की जानकारी दी गई है।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word