March 24, 2026

जनता की हक के लिए लड़ेगी सड़क की लड़ाईः भाजयुमो

कोरबा 17 फरवरी। भाजयुमो दीपका मंडल की कामकाजी बैठक हर बूथ पर 20 सदस्यीय कमल युवा वाहिनी का गठन किया जाना है। भारतीय जनता युवा मोर्चा दीपका मंडल की आवश्यक कामकाजी बैठक दीपका के शर्मा भवन में हुआ।

बैठक को संबोधित करते हुए भाजयुमो जिला महामंत्री व दीपका मंडल के प्रभारी नरेंद्र देवांगन ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के रीति नीति को बूथ तक पहुंचाने का काम हम युवा कार्यकर्ताओं के उपर प्रदेश नेतृत्व ने सौंपा है। इसके लिए हम हर बूथ में 20 सदस्यीय कमल युवा वाहिनी वन बूथ 20 यूथ का गठन करेंगे और उन युवाओं के साथ बूथ को मजबूत करने का काम करेंगे। आगे प्रभारी ने कहा भारतीय जनता पार्टी कैडर बेस पार्टी है। कार्यकर्ताओं के बल बुते हम चुनाव लड़ते है। युवा मोर्चा के कार्यकता भूपेश सरकार के नाकामियों को जन-जन तक पहुंचाएंगे व जनता के हक के लिए सड़क की लड़ाई लड़ने के लिए तैयार रहेंगे। सूर्यप्रकाश शर्मा ने कहा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी की रीढ़ की हड्डी है और युवाओ को उत्साह के साथ काम करना चाहिए। भाजयुमों मंडल अध्यक्ष सुजीत सिंह ने मंडल के काम काज की जानकारी दी।

उक्त बैठक में भाजपा मंडल अध्यक्ष सूर्य प्रकाश शर्मा, भाजयुमो जिला प्रचार प्रसार प्रमुख संजय मानिकपुरी, भाजयुमो जिला कार्यसदस्य नीलेश साहू, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष सुजीत सिंह, मंडल महामंत्री सौरभ गुरुदीवान, अविनाश सिह, मंडल उपाध्यक्ष दुर्गेश यादव, विकाश सिन्हा, मंडल मंत्री अमित यादव, मंडल प्रचार प्रसार प्रमुख अतुल सिंह, मंडल प्रशिक्षण प्रमुख, शुभांशु परिहार, मंडल कार्यकारिणी सदस्य गुलशन, श्रीवास अमन मिश्रा, सूरज पटेल, सौरभ शर्मा उपस्थित रहे।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word