March 18, 2026

वन कर्मियों की हड़ताल को रेंजर एशोसियेशन ने दिया समर्थन

कोरबा 28 मार्च। छत्तीसगढ़ वन कर्मचारी संघ की12 सूत्रीय मांग के सर्मथन में छत्तीसगढ़ राजपत्रित वन अधिकारी संघ रायपुर एवं रेंजर्स एशोसिएशन की आकस्मिक बैठक संयुक्त रूप से रेंजर एशोसियेशन हाल पंडरी रायपुर में संपन्न हुई।   

बैठक में निर्णय लिया गया कि समस्त वन परिक्षेत्र अधिकारी 01अप्रेल को आंदोलन में चले जायेंगे। बैठक के बाद प्रतिनिधि मडंल प्रदेश के वनमंत्री मोहम्मद अकबर से मुलाकात किया और उपवन क्षेत्रपाल से वनक्षेत्रपाल पदोन्नत एवं प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके अधिकारी का पदस्थापना आदेश जारी करने तथा प्रोविजिनल अधिकारी का आदेश जारी जारी करने हेतु चर्चा किया गया। मंत्री द्वारा उक्त आदेश जल्द जारी करने का आश्वासन दिया गया। बैठक में छत्तीसगढ़ राजपत्रित वन अधिकारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष, सतीश कुमार मिश्रा तथा रेंजर एशोसिएशन के अध्यक्ष व्ही एन दुबे एवम दोनो संगठन के पदाधिकारी उपस्थित थे।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word