March 24, 2026

छह हाथियों का झुंड नजर आया

कोरबा 15 अप्रैल। वन मंडल कटघोरा के केंदई और पसान रेंज में हाथियों का अलग-अलग झुंड घूम रहा है। ग्रामीणों को जंगल नहीं जाने की हिदायत के बाद भी महुआ बीनने के लिए जा रहे हैं। गुरुवार सुबह सरमा, बनिया के ग्रामीण महुआ संग्रहण करने जंगल गए थे। इसी दौरान छह हाथियों का झुंड ग्रामीणों को नजर आया। आनन.फानन में ग्रामीण हाथी से बचने के लिए भागकर गांव पहुंचे।   

इसकी जानकारी मिलने पर वन विभाग की टीम ने गांव में मुनादी कराकर लोगों को सतर्क किया। हाथी अभी गांव के आसपास नहीं आ रहे हैं। अधिकांश समय डुबान के आसपास ही बिता रहे हैं। अभी जंगल में हाथियों के लिए भोजन और पानी की पर्याप्त व्यवस्था है। पतझड़ के बाद हरे पत्ते निकल आए हैं।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word