March 21, 2026

मुआवजा के लिए धरना दे रहे प्रभावितों ने किया हवन

कोरबा 20 अप्रैल। गेवरा-पेण्ड्रारोड रेल कॉरिडोर से प्रभावित 12 परिवारों को मुआवजा नहीं मिला है। एक सप्ताह से अधिक समय से वे कृष्णानगर में धरना दे रहे हैं। समस्या का हल नहीं निकलने पर उन्होंने आज हवन किया। आगे उग्र आंदोलन करने का मन बनाया गया है।    कृष्णानगर रेलवे ट्रैक के पास इनका प्रदर्शन चल रहा है। 12 दिन से यह जारी है। भूविस्थापित संघ की सचिव सीमा सोनी ने बताया कि इस मामले में अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। मुआवजा का मामला अटका हुआ है। पूरा इलाका रेलवे कॉरिडोर से प्रभावित है इसलिए हम चाहते हैं कि इसका अधिग्रहण रेलवे करे लेकिन बातों को अनदेखा किया जा रहा है। प्रबंधन की बुद्धि ठीक हो इसके लिए आज यहां पर हवन किया गया। इसमें प्रभावित लोग शामिल हुए। इन सभी गतिविधियों की जानकारी अधिकारियों को दी जा रही है।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word