July 15, 2024

प्रगतिशील सतनामी समाज की जिला स्तरीय बैठक कटघोरा में आयोजित

कोरबा 10 मई। प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज की जिला स्तरीय बैठक कटघोरा के एक होटल में आयोजित किया गया। प्रदेश पदाधिकारियों व जिला के सामाजिक प्रतिनिधि की उपस्थिति में सर्वसम्मति से एसएन शिव को कार्यकारी जिला अध्यक्ष बनाया गया। शिव कोरबा जिले के समस्त ब्लाकों में बैठक कर व संस्था के सदस्य बनाकर आगामी बैठक में जिला पदाधिकारियों का संस्था के नियमावली के तहत चुनाव कराएंगे।   

कार्यक्रम का शुभारंभ बाबा गुरु घासीदास के छाया चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। सबसे पहले संस्था का उद्देश्य व उपलब्धियों की जानकारी आरपी भतपहरी महासचिव ने जानकारी देते हुए बताया की छत्तीसगढ़ राज्य बनने के बाद प्रदेश स्तर पर कोई संस्था नहीं है, इसलिए हम लोगों ने पूरी टीम के साथ प्रदेश के हर जिले में भ्रमण किए उसके बाद सभी से बात करके समन्वय बनाते हुए प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज का गठन किया गया है। संगठन समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने के लिए प्रतिबद्ध हैं। संगठन बनाने का उद्देश्य समाज की शिक्षा, रोजगार व अन्य रचनात्मक कामों में प्रगति लाना है। समाज के रीति नीति का सुचारू संचालन किया जाएगा व जो सामाजिक कुरीतियां होगी मिलकर दूर करना हमारी प्राथमिकता में है। संस्था को मजबूत करना है गिरौदपुरी सतनाम धर्मशाला मडवा में ढाई करोड़ का भवन निर्मित है, जो समाज को समर्पित है। धर्मशाला निर्माण समाज के सहयोग से ही संभव हो पाया है। सतनाम संदेश पत्रिका का प्रकाशन किया जाता है। जिले के साथ अन्य प्रदेशों में भी लोगों तक पहुंचती है। प्रदेश अध्यक्ष दिनेश बंजारे ने अपने उद्बोधन में बताया कि गांव चलो यू जोड़ो अभियान को प्रदेश में चलाया जा रहा है। हर जिले में इस अभियान को जारी रखने पर सहमति बनी। गांव में जाकर गांव के बुजुर्गों से मार्गदर्शन प्राप्त करते हुए ग्राम कमेटी और महिला टीम के गठन के बारे में जानकारी दी गई। समाज के अन्य पदाधिकारी ने अपने उद्बोधन में समाज शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में काम करने की जरूरत पर बल दिया। अश्वनी बबलू त्रिवेंद्र ने बताया कि आप हम से जुड़ेंगे तभी आप संस्था को जान और समझ पाएंगे। प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज का रचनात्मक कार्यों पर ध्यान केंद्रित है। 

कार्यक्रम को एसएन महिलाने ने भी संबोधित किया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एलएल कोसले, प्रदेशाध्यक्ष प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज आरपी भतपहरी, प्रदेश महासचिव, संघर्ष समिति के प्रदेश महासचिव विजय कुर्रे, प्रदेश अध्यक्ष यूथ दिनेश बंजारे, सुभाष कोसरे नगर अध्यक्ष रायपुर, पूर्व नगर अध्यक्ष अश्वनी बबलू त्रिवेंद्र एविजय डहरिया प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज साहित्य एवं संस्कृति समिति जिला रायपुर जिला अध्यक्ष, रायपुर नगर अध्यक्ष सुभाष कोसरे उपस्थित थे। बैठक में प्रमुख रूप से सुनील पाटिल, केपी सोनी, सुकृता कुर्रे, आरडी भारद्वाज,रामचंद्र पाटील, अघोरी लाल बंजारे, उत्तम डहरिया एसोनल शिव, एसके दिनकर, मनोज टंडन, एचआर निराला ओंकार टंडन, वीरेंद्र टंडन सहित अन्य सामाजिक प्रतिनिधि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन विजय डहरिया ने किया।

Spread the word