March 17, 2026

रोजगार की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

कोरबा 18 मई। एसईसीएल में जमीन देने के बाद कई लोगों को मुआवजा और रोजगार नहीं मिल सका है। कुसमुंडा क्षेत्र से ऐसे मामले जुड़े हुए है। उनका समाधान अब तक नहीं हो सका है। किसान संघ के बैनर पर प्रभावित लोगों ने सीजीएम कार्यालय के सामने प्रदर्शित किया। प्रशांत झा सहित काफी लोग इसमें शामिल हुए। कहा गया कि लंबित मांगों का निराकरण करने के लिए अधिकारियों को गंभीरता दिखानी चाहिए। ऐसा होने पर खदान विस्तार के काम में आ रही चुनौतियां कम होंगी

1210
Ranjan Prasad

Spread the word