March 21, 2026

विधायक पुरूषोत्तम कंवर ने किया विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन

कोरबा 20 मई। ग्राम पंचायत हरदीबाजार में कटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर ने 43 लाख 60 हजार रूपये की लागत से विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया। इनमें प्रयोगशाला भवन, सीसी रोड निर्माण उतरदा मुख्य मार्ग, पचरी निर्माण बनमुड़ा तालाब, सांस्कृतिक मंच, किचन शेड और सामुदायिक भवन निर्माण शामिल हैं। इन सभी पर कुल 43.60 लाख रूपये खर्च किये जाएंगे। डॉ बोधराम कंवर पूर्व विधायक कटघोरा रामशरण कंवर, विधायक प्रतिनिधि रमेश अहीर, चंद्रहास राठौर, सरपंच पति युवराज सिंह कंवर, कमलकांत, कांति मधुकर, कोरबी सरपंच पति विजय सिंह धनवार, गिरीश कश्यप, गजानंद यादव, शास्त्री स्कूल प्राचार्य पदमनी, सचिव बिसाहू सिंह राज, कृपाल यादव, सत्या सिंह कवंर, कृष्णा राज, रामसिंह, रोहिदास, प्रहलाद सिंह, फागुन सिंह एवं कमल साहू सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word