March 26, 2026

राष्ट्र की अखंडता के लिए किया गया रुद्राभिषेक

कोरबा 22 मई। देश के अलग-अलग राज्यों मे जिस तरह का घटनाक्रम भारतीय सभ्यता और संस्कृति पर कुठाराघात करने हेतु हुए हैं चाहे वह पुराने दैवीय स्थानों( शिव मंदिरो) को तोड़ना हो या किसी भी सांस्कृतिक कार्यक्रम में दंगे करना हो चाहे पुरानी मंदिरों के अवशेषो का मिलना हो इन सभी बातों को देखते हुए टीम चरक धर्म संवाहक एवं प्रगति महिला रामायण मंडल ने देश में समरसता और अखंडता को बनाए रखने के लिए आज प्रगति नगर शिव मंदिर दीपका में शिव रुद्राभिषेक का कार्य किया है जिसमें टीम चरक धर्म संवाहकके सभी सदस्य एवं पुजारी लवकुश द्विवेदी के तत्वाधान में प्रगति महिला मंडली दीपका द्वारा यह कार्य प्रभु कृपा से संपन्न हो सका। इस कार्य में विशेष सहयोग शैलेश पांडे, अंशु दुबे एवं आचार्य लक्ष्मण दास वैष्णव, कृष्ण गोविंद राठौर जी का रहा।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word