April 12, 2026

महिला से किया छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार

कोरबा 8 जून। 06 जून 2022 को पाली थाना क्षेत्र के प्रार्थीया ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि 05 जून 2022 के शाम करीब 7.00 बजे प्रार्थीया अपने घर में अकेली थी उसी समय पड़ोस में रहने वाला सनत कश्यप के द्वारा महिला को अश्लील कमेंट कर घर के बाड़ी फांद कर आंगन में प्रवेश कर महिला के साथ जबरदस्ती छेड़छाड़ अश्लील हरकत करने लगा। जिससे महिला के द्वारा शोर मचाने पर आरोपी डर से वहां से भाग गया। महिला की रिपोर्ट थाना पाली में धारा 354 भा द वि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मामला की संवेदनशीलता और गंभीरता को देखते हुए हालात वरिष्ठ अधिकारीगण पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री भोजराम पटेल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक वर्मा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कटघोरा श्री ईश्वर त्रिवेदी  को मामला अवगत कराकर एवं दिशा निर्देश प्राप्त कर थाना प्रभारी पाली अनिल पटेल के नेतृत्व में एक टीम तैयार किया गया तथा आरोपी का पता तलाश लगातार हर इस्तर पर कर 07 जून 22 को अपराध कायमी के 20 घंटे  के अंदर मे आरोपी सनत कश्यप को हिरासत मे लेकर पूछताछ एवं आरोपी के विरुद्ध सबूत अपराध पाए जाने से आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया। उक्त समस्त कार्यवाही में निरीक्षक थाना प्रभारी अनिल पटेल के नेतृत्व में सहायक उपनिरीक्षक विमलेश उरांव, डी आर ठाकुर, आरक्षक नारायण कश्यप, शैलेन्द्र तंवर, किसन जोशी, नरेंद्र नागेश का महत्वपूर्ण भूमिका एवं योगदान रहा।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word