March 18, 2026

शासन से मिला आश्वासन, 66 दिन हड़ताल के बाद काम पर लौटे मनरेगा के कर्मचारी

कोरबा 10 जून। महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना के तहत कार्य करने वाले अधिकारी और कर्मचारी 66 दिनों तक 2 सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल पर रहे। शासन से मांगों पर विचार करने का आश्वासन मिलने के बाद गुरुवार को काम पर लौट आए। मनरेगा कर्मियों की हड़ताल से आधी से अधिक पंचायतों में काम प्रभावित हो रहा था।   

मनरेगा कर्मी नियमितीकरण और रोजगार सहायकों को पंचायत कर्मी की तरह वेतनमान देने की मांग कर रहे थे। मांगों को लेकर 4 अप्रैल से जिला और ब्लॉक मुख्यालयों में धरना-प्रदर्शन चल रहा था, लेकिन पिछले सप्ताह राज्य शासन ने कठोर निर्णय लेते हुए सहायक परियोजना अधिकारियों को नौकरी से निकालने का आदेश जारी कर दिया। इसके बाद पूरे प्रदेश के मनरेगा कर्मियों ने रायपुर में रैली निकालकर प्रदर्शन किया था। बुधवार शाम राज्य सरकार की ओर से 2 सूत्रीय मांगों को पूरा करने समिति गठित करने व निलंबित किए गए अधिकारियों को बहाल करने के आश्वासन के बाद आंदोलन समाप्त हुआ।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word