August 20, 2024

देश के कुछ क्षेत्रों में अग्निपथ को लेकर मचा बवाल : नितीन

कोरबा 18 जून। बिहार सरकार के लोकनिर्माण मामलों के मंत्री और छत्तीसगढ़ भाजपा के सह प्रभारी नितीन नवीन ने सेना के तीनों विंग में युवाओं को मौका देने वाली अग्निपथ योजना को लेकर किये जा रहे विरोध को प्रायोजित बताने के साथ कहा कि जो लोग इसमें शामिल हैं वे राजनीतिक हथकंडे का शिकार हैं। रेल गाडिय़ों को जलाने और हाईवे जाम कर प्रदर्शन करने वाले लोगों की सोच क्या हो सकती है, इसे आसानी से समझा जा सकता है।   

कोरबा प्रवास पर पहुंचे नितीन नवीन ने भाजपा के कार्यकर्ता प्रशिक्षण सम्ममेलन में हिस्सा लेने से पहले मीडिया से बातचीत की और कई सवालों के जवाब दिए। उन्होंने बताया कि देश के कुछ क्षेत्रों में ही अग्निपथ को लेकर बवाल मचा हुआ है। ऐसा समझा जा रहा है कि योजना के पहलुओं को नहीं समझने का प्रदर्शन किया जा रहा है और कुल मिलाकर राष्ट्र की संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की जा रही है। ऐसे लोग निगरानी पर हैं और हर हाल में उनसे वसूली का काम भी होगा। मंत्री ने इसके साथ यह भीजोड़ा कि जो लोग इस तरह का काम कर रहे हैं वे गुंडा तत्व हो सकते हैं। इसमें कोई संदेह नहीं। उन्होंने यह भी कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार पूरी तरह नाकाम साबित हुई है। उसके कुकर्मों की वजह से उसके प्रति जनता का विश्वास घटा है। कांग्रेस की सरकार छत्तीसगढ़ से अवैध उगाही कर पार्टी आलाकमान को खुश करने में लगी है। किसानों के साथ अन्याय हो रहा है खनिज न्यास मद की बंदरबांट की जा रही है। ऐसे तमाम आरोप लगाए हैं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश सह प्रभारी व बिहार के पथ निर्माण मंत्री नीतिन नवीन ने। बिहार के पथ निर्माण मंत्री और छत्तीसगढ़ के भाजपा सह प्रभारी नीतिन नवीन कोरबा प्रवास पर मीडिया से चर्चा कर रहे थे। उन्होंने भूपेश बघेल सरकार पर तमाम आरोप लगाते हुए उसे कुकर्मी सरकार बताया।   

नीतिन नवीन ने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा है,कि यहां अवैध खनन के जरिए जमकर उगाही की जा रही है। अपनी कुर्सी बचाने के लिए सोनिया गांधी के यहां दरबार सजाया जा रहा है। उन्होंने खनिज न्यास मद के उपयोग पर भी प्रश्न चिन्ह लगाया है। भाजपा के छत्तीसगढ़ सह प्रभारी ने ओपी चौधरी के विरुद्ध एफआईआर दर्ज किए जाने के मामले पर भी आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा,कि झूठे एफआईआर का विरोध किया जा रहा है। आवश्यकता होगी तो भाजपा कार्यकर्ता सड़क पर उतरेंगे। बिहार के पथ निर्माण मंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ के भाजपा कार्यकर्ता भूपेश बघेल सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए तत्पर है। पत्रकारवार्ता के दौरान नीतिन नवीन के साथ भूपेंद्र सवन्नी, लखनलाल देवागंन, कृष्णा राय, डॉ.राजीव अशोक चावलाने जोगेश लांबा, पवन साय,विकास महतो, युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विकेश झा अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Spread the word