March 27, 2026

श्री राजपूत करणी सेना होशंगाबाद जिला टीम ने किया वृक्षारोपण

होशंगाबाद 8 अगस्त। मध्य प्रदेश के होशंगाबाद जिले में शनिवार 8 अगस्त 2020 को श्री राजपूत करणी सेना के शीर्ष संस्थापक श्री लोकेन्द्रसिंह कालवी, राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री महिपालसिंह मकराणा, मध्यप्रदेश प्रदेश प्रभारी श्री दिलीप सिंह खजूरी एवं मध्यप्रदेश प्रदेश अध्यक्ष श्री शिवप्रताप सिंह चौहान के जन्मदिन के मौके पर वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वृक्षारोपण प्रदेश सचिव
जगदीश सिंह ठाकुर के ग्राम तालाखेड़ी में किया गया। पौधारोपण में नीलेश सिंह ठाकुर, होशंगाबाद जिला अध्यक्ष रणजीत प्रताप सिंह ठाकुर, रामविलास ठाकुर, शिवकुमार ठाकुर, मुकेश ठाकुर, अमित ठाकुर, शुभम ठाकुर, इन्द्रजीत सिंह ठाकुर, अनिल ठाकुर, कपिल ठाकुर, अनसित ठाकुर एवं ग्राम के समाजिक सदस्य उपस्थित रहे।
1210
Ranjan Prasad

Spread the word