March 18, 2026

महिला डाॅक्टर ने मायके में लगाई फाँसी… पुलिस के सामने उलझन…

बलरामपुर 09 अगस्त। पांच साल के बेटे को लेकर रात में सोने गई महिला चिकित्सक फंदे पर झूल गई। बच्चे की जब आंख खुली तो वह सकते में आ गया और भागकर अपने नाना-नानी के पास हांफते हुए पहुंचकर बोला, मम्मी को कुछ हो गया है। महिला चिकित्सक के परिजन जब कमरे में पहुंचे, तो उनकी भी आंखे नजारा देखकर फटे के फटे रह गए।

यह पूरा मामला बलरामपुर जिला मुख्यालय का ही है, जहां जिले के बरियो में पदस्थ महिला डॉक्टर ने खुदकुशी कर ली। महिला की लाश उसके घर से बरामद की गई है। शनिवार देर रात हुई इस घटना की अब पुलिस जांच कर रही है। रविवार को महिला के पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मृत महिला का नाम खुशबू सिंह बताया गया है। खुशबू ने दुपट्‌टे से फंदा बनाकर पंखे से बांधा और अपनी जान दे दी। महिला के पिता ने बताया कि साल 2013 में इसकी शादी मुंबई में रहने वाले पुनीत सिंह से हुई थी। सरकारी नौकरी की वजह से बेटी बलरामपुर में ही माता-पिता के साथ रहती थी।

महिला चिकित्सकों के परिजनों के मुताबिक खुशबू का पति समय-समय पर यहां आया करता था। उनके बीच किसी तरह का विवाद नहीं था। बताया जा रहा है कि घटना से पहले रात में महिला ने परिजनों के साथ खाना खाया और 5 साल के बेटे को लेकर अपने कमरे में चली गई। आधी रात को घबराया हुआ बच्चा अपने नाना-नानी के पास आकर बोला मम्मी को कुछ हो गया है। सभी घबराकर कमरे की तरफ गए तो देख सीलिंग पंखे से डॉ खुशबू लटकी हुई थी। इसे फौरन अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने खुशबू को मृत घोषित कर दिया। पुलिस को कमरे की जांच में कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। घरवालों और महिला के पति से पूछताछ की जा रही है।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word