March 23, 2026

कोरबा 22 जुलाई। जिले के कटघोरा वनमंडल के केंदई व एतमा नगर रेंज में हाथियों का दल विचरण कर रहा है। जहां 16 हाथियों का दल केंदई रेंज के परला पहाड़ में घूम रहा है। वहीं लगभग 30 की संख्या में एतमा नगर रेंज के कटमोरगा गांव तथा केंदई-एतमानगर की सीमा पर पहाड़ में दो झुंडों में हाथी घूम रहे हैं। हाथियों द्वारा कोई बड़ा नुकसान नहीं पहुंचाया गया है लेकिन कटमोरगा में खेतों में घुस जाने से कुछ किसानों की धान की फसल का नुकसान पहुंचा है।

एतमानगर रेंजर मनीष सिंह ने बताया कि कटमोरगा में गांव के निकट हाथियों के दल के पहुंचने की सूचना मिलने पर वन विभाग का अमला मौके पर पहुंच गया है और हाथियों की निगरानी में जुट गया है। वन विभाग द्वारा कटमोरगा व आसपास के गांवों में लगातार मुनादी कराई जा रही है और ग्रामीणों से कहा जा रहा है कि बड़ी संया में हाथियों का दल क्षेत्र में घूम रहा है।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word