February 26, 2026

40 पाव देशी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

कोरबा 7 अगस्त। पुलिस अधीक्षक कोरबा संतोष सिंह द्वारा अवैध एवं सामाजिक कार्यों में लिप्त असामाजिक एवं अपराधिक तत्वों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं, निर्देश के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक वर्मा के नेतृत्व एवं नगर पुलिस अधीक्षक योगेश साहू के पर्यवेक्षण में लगातार कार्यवाही की जा रही है।

6 अगस्त 2022 को चौकी प्रभारी रामपुर उप निरी कृष्णा साहू को सूचना मिला की घंटाघर चौक के पास एक व्यक्ति भारी मात्रा में देशी शराब बिक्री करने के लिए रखा है । सूचना पर पुलिस द्वारा आरोपी को पकड़कर पूछताछ पर अपना नाम चंचल कुमार सारथी निवासी मोतीसागर पारा का होना बताया, जिसके पास रखे थैला में 30 पाव देशी प्लेन शराब एवं 10 पाव देशी मसाला शराब कुल 7 लीटर 200 मिली लीटर कीमती 3500 रूपये का बरामद हुआ। आरोपी के विरुद्ध धारा 34-2 आबकारी एक्ट के अंतर्गत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

ranjan photo
Ranjan Prasad

Spread the word