March 22, 2026

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय में स्वतंत्रता दिवस मनाया गया


कोरबा 16 अगस्त। आजादी का अमृत महोत्सव देश में पूरे जोर-सोर व उमंग-उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। भारत अपना 76 वॉ स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। हर घर तिरंगा अभियान लोगो को देशभक्ति व एकता के सूत्र में पिरोने का बेहतरीन कार्य कर रहा है। हर वर्ष की भॉति इस वर्ष भी प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय में (75 वर्ष आजादी के अमृत महोत्सव के तहत) संचालिका ब्रह्माकुमारी रूक्मणी दीदी ने संस्था में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर सबको स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएॅ दी। इस अवसर पर डॉ. के.सी. देबनाथ, कमल कर्माकर, एस.मुर्ति व संस्था के सभी भाई-बहने उपस्थित रहे।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word