March 23, 2026

कृष्ण कुंज का जन्माष्टमी पर्व में हुआ लोकार्पण

कोरबा 19 अगस्त। नगर निगम क्षेत्र के रिस्दी में तैयार किये गए कृष्ण कुंज का जन्माष्टमी पर्व के उपलक्ष्य में लोकार्पण किया गया। कृष्ण कुंज में धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व के पौधे रोपे गए हैं। इनकी सुरक्षा के लिए विशेष प्रयास किया जाएगा।

लोकार्पण मौके पर विधायक ननकीराम कंवर ने सरकार की पहल को बेहतर बताया और कहा कि ऐसा करने से लोगों की धर्म के प्रति निष्ठा मजबूत होगी। कलेक्टर संजीव झा ने संक्षिप्त में अपनी बात रखी और योजना के उद्देश्यों को स्पष्ट किया। बताया गया कि इस परिसर में पौधों के अलावा कई सुविधाएं विकसित की जाएंगी। यह परिसर जन महत्व का बनेगा।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word