July 15, 2024
हर दिन

*शनिवार, भाद्रपद, कृष्ण पक्ष, नवमी, वि. सं. २०७९ तद्नुसार बीस अगस्त सन दो हजार बाईस*

*देस में आज -कमल दुबे*

• रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह नई दिल्ली में ‘आत्मनिरीक्षण: सशस्त्र बल न्यायाधिकरण’ पर राष्ट्रीय सेमिनार का करेंगे उद्घाटन

• लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के नेतृत्व में भारतीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल कनाडा के हैलिफैक्स में आज से 26 अगस्त तक आयोजित होने वाले 65वें राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन में लेगा भाग

• भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) एन.वी. रमना आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में सिटी सिविल कोर्ट भवन का करेंगे उद्घाटन

• राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जयपुर में राजीव गांधी एडवांस टेक्नोलॉजी सेंटर या R-CAT का करेंगे उद्घाटन

• झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रांची में सत्तारूढ़ गठबंधन सहयोगियों झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो), कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के विधायकों की बुलाएंगे बैठक

• महिलाओं और संतों पर अत्याचार, अवैध खनन, मॉब लिंचिंग, हिंदुओं पर हमले और अन्य अपराध की घटनाओं जैसे मुद्दों के खिलाफ भाजपा जयपुर में करेगी विरोध प्रदर्शन

• कांग्रेस पार्टी आज से मुनुगोड़े उपचुनाव के लिए 100 दिवसीय अभियान करेगी शुरू

• खेलो इंडिया जूनियर महिला तैराकी चैलेंज सीरीज का पहला चरण आज से 21 अगस्त को पांच जोनल स्थानों पर होगा शुरू

• हरारे स्थित हरारे स्पोर्ट्स क्लब में दोपहर 12:45 बजे भारत और जिम्बाब्वे के बीच दूसरा वनडे मैच

• भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती

• भारतीय अक्षय ऊर्जा दिवस

• सद्भावना दिवस.

देश में आज @ कमल दुबे, सम्पर्क- 094252 20729

Spread the word