March 17, 2026

कर्मचारियों की हड़ताल दूसरे दिन जारी, बंद कराए गए स्कूल

कोरबा 23 अगस्त। 2 सूत्री मांगों को लेकर सरकारी कर्मचारियों की हड़ताल आज दूसरे दिन भी जारी हैं सरकारी कार्यालयों में इसका असर साफ झलक रहा है दूसरी ओर कर्मचारी नेताओं ने उन स्कूलों को आज बंद कराया जो किन्ही कारणों से चल रहे थे। 34 प्रतिशत महंगाई भत्ता और हाउस अलाउंस नई दर पर दिए जाने की मांग कर्मचारी संगठनों के द्वारा की जा रही हैं। इसके लिए काफी समय से सरकार के स्तर पर बात पहुंचाई गई। नतीजे नहीं आने पर एक बार फिर इस मामले में कर्मचारियों के द्वारा हड़ताल शुरू की गई हैं। हड़ताल का आज दूसरा दिन है जिसमें कर्मचारियों की उपस्थिति बनी हुई है।

जानकारी के अनुसार कर्मचारी संगठन के पदाधिकारियों के द्वारा शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों मैं उन सरकारी स्कूलों में कामकाज बंद कराया गया जहां इस तरह की गतिविधियां चल रही थी। इससे पहले ही संबंधित कर्मियों को हड़ताल की जानकारी दे दी गई थी और हर हाल में इसमें शामिल होने को कहा गया था। बताया गया कि कुछ स्थानों पर विद्यालय चलने की खबरें प्राप्त हुई एजिस पर संज्ञान लिया गया और शिक्षकों से पहल करते हुए स्कूलों को बंद कराने पर काम किया गया। आखिरकार संबंधित जगहों पर कर्मचारियों ने काम बंद किया और हड़ताल का हिस्सा बन गए। जबकि अधिकांश जगह पहले ही दिन छुट्टी जैसा माहौल रहा और वहां कोई कामकाज नहीं हो सका। कर्मचारी संगठन फेडरेशन के पदाधिकारी सुरेश द्विवेदी ने बताया कि जिले में 99 कर्मचारी हमारे साथ हैं और उनके सहयोग से हड़ताल को सफल बनाया जा रहा है। केवल कुछ ही लोग दूसरे ट्रैक पर चल रहे हैं जिन्हें समझाने की कोशिश जारी है। द्विवेदी के अनुसार छत्तीसगढ़ में शासकीय कर्मचारी सरकार से 34 प्रतिशत महंगाई भत्ता और हाउस अलाउंस देने की मांग कर रहे हैं। तर्क दिया जा रहा है कि जो सुविधाएं केंद्र सरकार अपने कर्मचारियों को दे रही हैं, उससे कम हम बिल्कुल नहीं लेने वाले हैं।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word