February 4, 2026

अरिहन नदी में नहाने गए दो बच्चे डूबे, तलाश जारी

कोरबा 30 अगस्त। जिले के कुसमुंडा क्षेत्र अंतर्गत आज अरिहन नदी में नहाने गए दो बच्चे डूब गए। जैसे ही आसपास के लोगों ने दोनों बच्चों को डूबते देखा अफरा-तफरी मच गई। इसकी जानकारी तुरंत पुलिस को दी गई। बताई जा रही है कि दोनों बच्चों की उम्र लगभग 12 वर्ष है। मौके पर पुलिस पहुंचकर मामले कि जांच में जुट गई गई।

जानकारी के अनुसार अहिरन नदी के किनारे स्थित विकास नगर एमडी कॉलोनी से 2 बच्चे आज दोपहर तकरीबन 12.00 अपनी साइकिल से नदी किनारे गए थे जो नदी में नहाने चले जाए नदी मे उतरते ही बह गए, वहां पर कॉलोनी के ही कुछ और बच्चे थे जिन्होंने बच्चों को डूबते हुए देखा और कॉलोनी में जाकर घटना की जानकारी दी। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ लग गयी वहीं परिजनों का हाल रो-रो का बहुत ही बुरा है, कुसमुंडा पुलिस को भी सूचना दी गई जिसमें कुसमुंडा थाना प्रभारी नवीन देवांगन एवं पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे। कुसमुंडा थाना प्रभारी नवीन देवांगन ने बताया कि स्थानीय लोगों के द्वारा नदी में बच्चों को ढूंढने की कोशिश की जा रही है परंतु अभी तक सफलता नहीं मिल पाई है।

ranjan photo
Ranjan Prasad

Spread the word