February 25, 2026

कोरबा पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह फिक्की स्मार्ट पुलिसिंग अवार्ड 2021 से सम्मानित

कोरबा 3 सितम्बर। भारतीय वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ फिक्की ने सामुदायिक पुलिसिंग के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने पर पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह को स्मार्ट पुलिसिंग अवाड्र्स से सम्मानित किया। उनके साथ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर प्रशांत अग्रवाल व डीआईजी सीआइडी हिमानी खन्नाा को यह प्रतिष्ठित अवार्ड प्राप्त हुआ है।

पिछले कई वर्षों से देश के विभिन्ना राज्यों की पुलिस व केंद्रीय पुलिस संगठन ने नवाचार कर किए जा रहे अच्छे कार्यों के लिए कुछ चुने हुए पुलिस अधिकारियों को प्रतिवर्ष स्मार्ट पुलिसिंग अवाड्र्स प्रदान करती है। इस वर्ष फिक्की ने देश भर के स्मार्ट पुलिसिंग के लिए चुने कुल 29 श्रेष्ठ कार्यप्रणालियों, पुलिस अधिकारियों में छत्तीसगढ़ पुलिस के तीन पुलिस अधिकारियों एसएसपी रायपुर प्रशांत अग्रवाल, एसपी कोरबा संतोष सिंह व डीआइजी सीआइडी हिमानी खन्ना को शामिल किया और उल्लेखनीय कार्य के लिए ट्राफी व सर्टिफिकेट देकर दिल्ली में शुक्रवार को सम्मानित किया। प्रशांत अग्रवाल को उनके बिलासपुर में चलाए गए साइबर जागरूकता के लिए साइबर मितान अभियान, संतोष सिंह को रायगढ़ पदस्थापना के दौरान बाढ़ पीडि़तों की मदद के लिए चलाए गए संवेदना अभियान व हिमानी खन्नाा को वृद्धजन सुरक्षा के लिए पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए गए समर्पण अभियान के कारण दिया गया है।

ranjan photo
Ranjan Prasad

Spread the word