March 17, 2026

पूर्व आयुक्त आर पी सिंह का निधन

कोरबा 16 सितम्बर। नगर निगम कोरबा के पूर्व आयुक्त और वर्तमान में इसी पद पर सिंगरौली में पदस्थ आर पी सिंह का पिछली रात मध्य प्रदेश के सिंगरौली के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। दिल का दौरा पडऩे पर उन्हें यहां भर्ती कराया गया था । उनकी पहचान अच्छी सोच के साथ काम करने वाले अधिकारी की बनी हुई थी।

जानकारी के अनुसार रात्रि को भोजन विश्राम के दौरान एकाएक उन्हें बेचैनी हुई। परिजनों ने तत्काल जिले के वंदना हॉस्पिटल पहुंचाने की व्यवस्था की हार्ट अटैक की पुष्टि के साथ कुछ देर के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। आरपी सिंह के निधन की खबर यहां लगने पर निगम के अधिकारियों कर्मचारियों और शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गई। सभी ने उनके निधन पर दुख जताते हुए शोक संतप्त परिवारजनों को दुख सहन करने की शक्ति देने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word